Advertisment

March Vrat Tyohar: मार्च में आएंगे ये बड़े त्योहार, यहां चेक करें महाशिवरात्रि से लेकर होली तक की पूरी लिस्ट

March Vrat Tyohar: मार्च में महाशिवरात्रि से लेकर होली तक कई बड़े त्योहार आएंगे. यहां चेक करें पूरी लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
March Vrat Tyohar: मार्च में आएंगे ये बड़े त्योहार, यहां चेक करें महाशिवरात्रि से लेकर होली तक की पूरी लिस्ट

March Vrat Tyohar 2024: शुक्रवार से मार्च का महीना शुरु हो रहा है। मार्च का महीना त्योहारों का महीना भी कह सकते हैं। इस महीने महाशिवरात्रि (Mahashivratri 8 March 2024) से लेकर होली तक कई बड़े त्योहार आते हैं। ऐसे में यदि आप भी मार्च के महीनों की पूरी लिस्ट (March Vrat Tyohar List) देखना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस महीने कौन-कौन से त्योहार (March Vrat Tyohar) आने वाले हैं।

Advertisment

   1 मार्च, दिन शुक्रवार: यशोदा जयंती

Yashodha Jayanti 2024: मार्बच के व्रत त्योहारों (March Vrat Tyohar) में सबसे पहले  की लंबी उम्र के लिए माताएं यशोदा जयंती का व्रत रखती हैं। इस साल ये व्रत 1 मार्च यानी शुक्रवार को रखा जाएगा। मां यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को जन्म नहीं दिया। लेकिन उनका पालन पोषण उन्होंने किया। कृष्ण पक्ष फाल्गुन की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 1 मार्च यानी शुक्रवार को आ रही है।

yashoda-jayanti-2024

   3 मार्च, दिन रविवार: शबरी जयंती, भानु सप्तमी

Bhanu Jayanti 2024:  मार्च के त्योहारों की लिस्ट (March Vrat Tyohar 2024) में भगवान सूर्य की उपासना के लिए रखा जाने वाला व्रत भानु सप्तमी इस बार खास है। वैसे तो हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की सप्तमी को भानु सप्तमी कहा जाता है। पर फाल्गुन की भानु सप्तमी खास होती है। इस बार की भानु सप्तमी इसलिए खास है क्योंकि ये रविवार के दिन आ रही है।

bhanu-saptami-2024

   4 मार्च, दिन सोमवार: जानकी जयंती

Janki Jayanti 2024: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जानकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन माता सीता ने राजा जनक के घर जन्म लिया था। माता सीता को जनक दुलारी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता सीता की विशेष पूजा की जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस साल जानकी जयंती का व्रत 4 मार्च को रखा जाएगा।

Advertisment

janki-jayanti-2024

   6 मार्च, दिन बुधवार: विजया एकादशी

Vijya Dashmi 2024: वैसे तो साल में 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन फाल्गुन माह की एकादशी खास होती है। क्योंकि इस दिन भगवान श्री हरि के साथ—साथ श्रीराम की भी पूजा की जाती है। एक कथा के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन ही त्रेता युग में समुद्र में पत्थर डालकर सेतु बनाया गया था। उस दिन उन्हें सफलता मिली थी। एकादशी के दिन श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान जी समेत समस्त वानर सेना ने व्रत रखा था और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। इसलिए इस दिन को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है।

vijya-ekadashi-2024

   8 मार्च, दिन शुक्रवार: महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू

Mahashivratri 2024: इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इसी दिन से मार्च में पंचक शुरु होंगे। कहते हैं महाशिवरात्रि पर महाउपाय करने से आपको सारे कष्टों से मुक्ति मिलेगी। (March Vrat Tyohar 2024 List in Hindi)

Advertisment

mahashivratri-2024

   10 मार्च, दिन रविवार: फाल्गुन अमावस्या

Falgun Amavasya 2024 Date: हमारे हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को आएगी। इस दिन पितरों के निमित्त दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। अमावस्या तिथि 9 मार्च की शाम 6:17 मिनट पर शुरु हो जाएगी। लेकिन उदया तिथि के अनुसार अमास्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। इसकी समाप्ति 10 मार्च को दोपहर 2:29 बजे तक रहेगी।

falgun-amavasya-2024

   12 मार्च, दिन मंगलवार: फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

Fulera Dooj 2024: इस साल फुलेरा दूज 12 मार्च को आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने फूलों की होली की शुरुआत की थी। इसलिए इस दिन से मथुरा में फूलों की होली (Foolan ki Holi)  की शुरुआत हो जाती है।

Fulera-dooj-2024

   13 मार्च, दिन बुधवार: विनायक चतुर्थी

Vinayak Chaturthi 2024: साल में 24 बार चतुर्थी आती है। हर महीने में एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में चतुर्थी आती है। इस बार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की विनायक चतुर्थी 13 मार्च को मनाई जाएगी।

Advertisment

vinayak-chaturthi-2024

   14 मार्च, दिन गुरुवार: मीन संक्रांति

Surya Gochar Meen Sankranti: सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। मार्च में सूर्य 12 राशियों में से आखिरी राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है तो उसे मीन संक्रांति कहा जाता है। इस बार मीन संक्रांति 14 मार्च को आएगी।

[caption id="attachment_228290" align="alignnone" width="714"]meen-sankranti-2024 meen sankranti 2024[/caption]

   20 मार्च, दिन बुधवार: आमलकी एकादशी

Amlki Ekadashi 2024: हमारे हिन्दू धर्म में एकादशी का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा और जप करने से विशेष लाभ होता है। जो ये व्रत करता है उसे जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है।

amalki-ekdashi-2024

   22 मार्च, दिन शुक्रवार: प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat: प्रदोष का व्रत करने से व्यक्ति को पाप दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान की पूजा का विधान है। 22 मार्च को कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

pradosh-vrat-2024

   24 मार्च, दिन रविवार: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

Holika Dahan 2024: इस साल होली दहन 24 मार्च को होगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा (Purnima) को होलिका दहन (Holika Dahan 2024) किया जाता है। इसके दूसरे दिन धुरैड़ी रहेगी।

holika-dahan-2024 

   25 मार्च, दिन सोमवार: होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र 25 मार्च को आ रहा है। इसका असर भारत में भी दिखाई देगा। इसी दिन चैतन्य महाप्रभू जयंती भी है।

Chandra Grahan 2024

Bansal News Astrology jyotish Dharam Shastra mahashivratri 2024 march vrat tyohar 2024 marcha festival full list 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें