Advertisment

Hindi Diwas 2023: ऐसे ठीक करें अपने बच्चे की हिंदी सही, कभी नहीं करेंगे मात्राओं की अशुद्धि

खासतौर से बच्चे हिन्दी लिखते समय गलत मात्राओं का इस्तेमाल करते हैं. कुछ बच्चे अंग्रेजी के प्रति अधिक लगाव रखते हैं।

author-image
Bansal News
Hindi Diwas 2023: ऐसे ठीक करें अपने बच्चे की हिंदी सही, कभी नहीं करेंगे मात्राओं की अशुद्धि

Hindi Spelling mistakes: जैसा कि, देशभर में आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है वहीं पर हम जानते है कि, भारतीय संविधान सभा में हिन्दी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में चुना गया था। इस इस भाषा की महत्ता मां की तरह जरूरी है इसके बिना संपूर्ण भारतवर्ष अधूरा है।

Advertisment

अंग्रेजी के प्रभाव से कम हुआ हिंदी का लगाव

अंग्रेजी के प्रभाव के बाद से ही हिंदी के प्रति लगाव कम हो गया है। वहीं पर बचपन से ही माता-पिता अंग्रेजी का ज्ञान करवाते है इससे बच्चे हिंदी सीख नहीं पाते। खासतौर से बच्चे हिन्दी लिखते समय गलत मात्राओं का इस्तेमाल करते हैं. कुछ बच्चे अंग्रेजी के प्रति अधिक लगाव रखते हैं।

ऐसी ही कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप हिंदी का ज्ञान बच्चों को कराएंगे तो मात्राएं कभी गलत नहीं होगी-

ऐसे ठीक करें अपने बच्चे की हिन्दी

1- हिन्दी भाषा का ज्यादा उपयोग जरूरी

अगर आप सामान्य बोलचाल में भी हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करते है तो आपके लिए बच्चे को हिंदी का ज्ञान कराना सही होता है। अगर आप हिंदी में बात करते है तो आपका बच्चा हिन्दी के इस्तेमाल को लेकर प्रोत्साहित होता है और उसके अंदर की झिझक खत्म होती हैं।

Advertisment

2- बच्चों को सिखाएं सही उच्चारण करना 

आपको बताते चलें, बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए जो भी हिंदी शब्द सिखाएं तो इन बातों का ख्याल रखें कि, बच्चों के सामने हिन्दी बोलें तो शब्दों के चयन और उनके उच्चारण का खास ध्यान रखें। इतना ही नहीं इससे बच्चा सही तरह हिन्दी बोलना और लिखना सीख सकता है।

3- बोलने के साथ लिखने का अभ्यास जरूरी

यहां पर हिंदी भाषा बच्चों को सिखाने के लिए आप अधिक से अधिक लिखने का अभ्यास करें इससे बच्चे के लिए हिंदी बोलना और उच्चारण करना सही होता है। यहां पर हिंदी लिखने से हिन्दी की मात्राओं में गलती को ठीक करना सही होता है। इसमें अगर आप अपने बच्चे से जितना ज्यादा हिन्दी लिखवाएंगे, उतनी ज्यादा उसकी हिन्दी शुद्ध होगी

4- अच्छी किताबें पढ़ने के लिए करे प्रेरित

यहां पर हिंदी भाषा सिखने के लिए आपको अपने बच्चे को हिन्दी की अच्छी किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी होता है। इसमें अगर आप वर्तनी शुद्धि में मदद करेगी और उनके हिन्दी के शब्द भंडार में भी वृद्धि होगी।

Advertisment
ये भी पढ़ें  
Advertisment
Parenting,Hindi day 2023,Hindi Diwas 2023 celebrations,Hindi Diwas,Parenting tips hindi,hindi writing,hindi matra,parenting and child,Hindi Diwas Speech,hindi diwas poster,14 september 2023
Hindi Diwas parenting hindi diwas poster hindi diwas speech Hindi day 2023 14 september 2023 Hindi Diwas 2023 celebrations hindi matra hindi writing parenting and child Parenting tips hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें