Himanta Oath Ceremony LIVE: हिमंत बिस्व सरमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, आज से संभालेंगे असम की कमान

असम। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को दिन में 12 बजे राज्यपाल जगदीश मुखी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सरमा के अलावा अन्य मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।
Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam. He is being administered the oath by Governor Jagdish Mukhi. BJP national president JP Nadda and other leaders present at the ceremony. pic.twitter.com/1bZQVPlWsd
— ANI (@ANI) May 10, 2021
हिमंत सरमा के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना पर नियंत्रण पाना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री सरमा को इसे नियंत्रित करना होगा। हिमंत बिस्व सरमा मझे हुए राजनेता हैं, सरमा की पकड़ प्रदेश से लेकर दिल्ली तक है। भाजपा से पहले वह कांग्रेस में भी काफी सक्रिय रहे हैं।
कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार रामेन चंद्र बोर ठाकुर को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह सोनोवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हिमंत ने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी किया और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वह साल 1996 से लेकर 2001 तक गुवाहाटी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुके हैं।
बीजेपी ने किया 60 सीटों पर कब्जा
सत्ताधारी एनडीए गठबंधन राज्य की पहली गैर कांग्रेसी सरकार होगी जिसने प्रदेश में लगातार दूसरी बार चुनावों में जीत हासिल की है। बीजेपी ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद ने नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटों पर जीत हासिल की है।