/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Himalayan-Griffon-Vulture-scaled-1.jpg)
Himalayan Griffon Vulture : उत्तरप्रदेश के कानपुर के बेनाझाबर से एक बड़ी खबर समाने आई है। यहां एक विशालकाय पक्षी मिला है, जो एक दम रामायण के जटायु जैसा दिखाई देने वाला है। विशालकाय पक्षी के मिलने की खबर के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। जिनसे भी इस पक्षी को देखा तो उसे रामायण काल से जोड़ा जाने लगा। यह पक्षी बेनाझाबर ईदगाह कब्रिस्तान में पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ हिमालयन ​ग्रिफॉन गिद्ध है। पक्षी देखने में एक दम जटायु जैसा दिखाई दे रहा है। पक्षी के मिलने की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। पक्षी को पशु चिकित्सालय में 15 दिन के क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बेनाझाबर के ईदगाह कब्रिस्तान में कुछ लोगों को एक विशालकाय गिद्ध घायल अवस्था में मिला, गिद्ध उड़ नहीं पा रहा था। लोग गिद्ध को देखकर रामायण का जटायु समझने लगे। लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में लिया। ​गिद्ध को चिडियाघर के अस्पताल में 15 दिन तक क्वारंटीन किया गया है। साथ ही इलाके में एक और गिद्धों के एक जोड़े होने की खबर सामने आई है। इलाके में इनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिद्ध का वजन 8 किलो के करीब है।
आपको बता दें कि यह हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध है। जो हिमालय और आसपास के तिब्बती पठारों पर पाए जाते है। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है। लेकिन इस विशालकाय गिद्ध को देखकर लोग उसे रामायण काल के जटायु से जोड़ रहे है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us