Landslide In Himachal Pradesh: बरवास में भूस्खलन की वजह से नेशनल हाइवे-707 हुआ जाम

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कामराऊ तहसील में भूस्खलन Landslide In Himachal Pradesh के बाद सड़क जाम हो गई। बरवास के पास नैशनल हाइवे 707...

Landslide In Himachal Pradesh: बरवास में भूस्खलन की वजह से नेशनल हाइवे-707 हुआ जाम

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कामराऊ तहसील में भूस्खलन Landslide In Himachal Pradesh के बाद सड़क जाम हो गई। बरवास के पास नैशनल हाइवे 707 पर यातायात रोक दिया गया है। जहां बारिश के बाद भूस्खलन होने की वजह से पहाड़ में दरार पड़ गई और पहाड़ टूटकर गिरने लगा। पहाड़ी खिसकने की वजह से रास्ता भी टूट गया।

भूस्खलन के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए जिससे कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। बता दें कि, पोंटाना साहिब को कनेक्ट करने वाले नैशनल हाइवे 707 को उत्तराखंड वाले भी राहगीर उपयोग करते हैं। भूस्खलन की वजह से ने सिर्फ राहगीरों को समस्या हुई बल्कि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article