Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla: हिमाचल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती ! सीने में दर्द की शिकायत

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla: हिमाचल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती ! सीने में दर्द की शिकायत

नोएडा। Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आधी रात को अस्पताल में किया भर्ती

अस्पताल के प्रवक्ता वी. बी. जोशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की। जोशी ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

18 फरवरी बने थे 29वें राज्यपाल 

वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी जांच तथा इलाज हो रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर निवासी शुक्ला चार बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article