Advertisment

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के पोल्ट्री उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

शिमला, 11 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू के डर के बीच अन्य राज्यों से आ रहे सभी पोल्ट्री (कुक्कुट से संबंधित) उत्पादों पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

Advertisment

एक बयान में यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पोल्ट्री उत्पादों के जरिए अन्य राज्यों से संक्रमण स्रोत न आ जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच विभिन्न प्रजातियों के 122 प्रवासी पक्षी पौंग बांध झील वन्यजीव अभयारण्य में सोमवार को मृत मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 4,357 प्रवासी जल पक्षियों की मौत हो चुकी है।

इन पक्षियों की मौत एच5एन1 एवियन इंफ्लुएंजा की वजह से हो रही है। पिछले सप्ताह कुछ मृत पक्षियों के नमूनों में यह संक्रमण पाया गया था।

Advertisment

प्रमुख वन्यजीव वार्डन अर्चना शर्मा ने बताया कि ज्यादातर मृत पक्षियों के कंकाल पहुंच के बाहर दलदल वाले क्षेत्रों में थे। उन्हें वहां से निकाल करके इलाके को साफ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कौए समेत 215 अन्य पक्षी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मृत पाए गए हैं और सोलन जिला के धर्मुपर में 1,000 मृत मुर्गियां फेंकी हुई मिली थीं। इनके नमूने जांच के लिए पंजाब के जालंधर की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं और कंकाल गहरे गड्ढे में दफनाये गये हैं। भाषा स्नेहा माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें