Himachal Election 2022: सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण ! जानें मंत्री ठाकुर के क्या कहते है वादे

Himachal Election 2022: सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण ! जानें मंत्री ठाकुर के क्या कहते है वादे

Himachal Election 2022: एक तरफ जहां पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है वहीं पर कई राजनैतिक पार्टियां अलर्ट पर आ गई है। इस बीच ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भाजपा के कई वादों की जानकारी दी।

महिलाओं के लिए अलग से संकल्प पत्र

यहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा। ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है। हम 8 लाख से ज्यादा रोज़गार सृजन करेंगे। भाजपा महिलाओं के लिए अलग से संकल्प पत्र लेकर आई है। गर्भवती महिलाओं के 25,000 रुपए हो या 6 से 12 कक्षा तक की बच्चियों के लिए साइकिल हो। हम गरीब की बेटी की शादी पर 51,000 रुपए देने के लिए काम कर रहे हैं।

जानें क्या दिया बयान

आपको बताते चलें कि, कांग्रेस और APP के नेताओं को हिंदुओं को नीचा दिखाने, अपशब्द बोलने की आदत है। चुनाव के समय इनको जनेऊ और भगवान याद आते हैं, बाकी समय कांग्रेस और APP पार्टी के लोग देवी देवताओं को गालियां निकालते है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article