Highest Leopards in MP: चार साल में इतने बढ़ गए लेपर्ड, प्रदेश का टाइगर स्टेट के साथ तेंदुआ स्टेट भी दर्जा बरकरार

Highest Leopards in MP: मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 3907 हो गई है। यह भारत में किसी स्टेट में तेंदुए की सबसे अधिक संख्या है।

Highest Leopards in MP: चार साल में इतने बढ़ गए लेपर्ड, प्रदेश का टाइगर स्टेट के साथ तेंदुआ स्टेट भी दर्जा बरकरार

   हाइलाइट्स

  • केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जारी की रिपोर्ट
  • वर्ष 2022 की गणना के आधार पर है रिपोर्ट
  • एमपी में हैं देश के सबसे अधिक तेंदुए

Highest Leopards in MP: मध्य प्रदेश ने टाइगर स्टेट के साथ अब तेंदुआ स्टेट का भी अपना खिताब बरकरार रखा है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 29 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की।

https://twitter.com/byadavbjp/status/1763078974517723241

इसमें एक बार फिर देश में सबसे ज्यादा तेंदुए मध्य प्रदेश में ही हैं। वर्ष 2018 में भी देश में सबसे ज्यादा तेंदुए होने से एमपी को तेंदुआ स्टेट का दर्जा मिला था।

   MP में 3907 हुई तेंदुओं की संख्या

मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 3907 (Highest Leopards in MP)  हो गई है। यह आंकड़े वर्ष 2022 की गणना के अनुसार है।

इससे पहले वर्ष 2018 में प्रदेश में तेंदुओं की संख्या 3421 थी। यानी एमपी में चार साल में 486 तेंदुए बढ़े हैं।

   हर चार साल में होती है गणना

Highest-Leopards-in-MP-01

वन्य प्राणियों की गणना राष्ट्रीय स्तर पर हर चार साल में होती है। कई बार इसके आंकड़े जारी करने में एक से दो साल का और अतिरिक्त समय लग जाता है।

इस बार जो आंकड़े (Highest Leopards in MP) दिये गए हैं वे वर्ष 2022 की गणना के आधार पर हैं।

   टाइगर रिजर्व में भी बढ़ी तेंदुए की आमद

Highest-Leopards-in-MP-02

टाइगर रिजर्व या सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाले स्थानों में आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर और इसके बाद मध्यप्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा (Highest Leopards in MP) हैं।

   देश में ये है तेंदुओं की संख्या

Highest-Leopards-in-MP-05

मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या 3907 (वर्ष 2018 में 3421), महाराष्ट्र में तेंदुओं की संख्या 1985 ( वर्ष 2018 में 1,690), कर्नाटक में तेंदुओं की संख्या 1879 (वर्ष 2018 में 1,783) और तमिलनाडु में तेंदुए की संख्या 1070 ( वर्ष 2018 में 868) हैं।

   4.7 करोड़ फोटो का अध्ययन

Highest-Leopards-in-MP-04

देशभर में तेंदुओं की संख्या (Highest Leopards in MP) का पता लगाने 6,41,449 किमी तक पैदल सर्वेक्षण किया गया।

कैमरा ट्रैप को 32,803 स्थानों पर रखा गया था, जिससे कुल 4 करोड़ 70 लाख 81 हजार 881 फोटो कैप्चर हुई।

इनका अध्ययन करने पर तेंदुए की 85,488 तस्वीरें प्राप्त हुईं। जिसके आधार पर निष्कर्ष निकाले गए।

संबंधित खबर: Wild Life in MP: वाइल्ड लाइफ की जन्नत में आपका स्वागत; टाइगर-लेपर्ड और चीता ही नहीं ये भी हैं मध्य प्रदेश की पहचान

   तेंदुओं की आबादी 13,874 व्यक्ति होने का अनुमान

Highest-Leopards-in-MP-06

भारत में तेंदुओं की आबादी 13,874 व्यक्ति होने का अनुमान है। यह वर्ष 2018 में 12852 व्यक्तियों के समान क्षेत्र की तुलना में स्थिर आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।

यह अनुमान तेंदुए के निवास स्थान की 70 प्रतिशत आबादी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article