Unique Marriage : भारत की वो जगह जहां शादी से पहले करना होता है बच्चा पैदा

Unique Marriage : भारत की वो जगह जहां शादी से पहले करना होता है बच्चा पैदा Here maternal uncle and niece get married, strange-poor customs of marriage in India vkj

Unique Marriage : भारत की वो जगह जहां शादी से पहले करना होता है बच्चा पैदा

Unique Marriage : दुनियाभर में भारत एक ऐसा देश है जहां कई प्रकार के धर्म और जातियों के लोग रहते है। भारत में कई धर्म के लोग अलग—अलग प्रकार के रीति रिवाजों को मानते आए है। देश में जिस प्रकार से अलग—अलग धर्म है, ठीक उसी प्रकार अलग—अलग परंपरांए भी है। यहां तक की शादी को लेकर भी कई प्रथाएं प्रचलित है। आज हम आपको भारत की ही एक ऐसी शादी की परंपरा के बारे में बताने जा रहे है, जो एक तरह से अनोखी है।

एक लड़की से भाइयों की शादी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक लड़की से सभी भाईयों की शादी कराई जाती है। यह प्रथा सदियों पुरानी बताई जाती है। इस प्रथा को घोटुल प्रथा कहते हैं। माना जाता है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने किन्नौर की गुफाओं में द्रौपदी और मां कुंती के साथ कुछ वक्त बिताया था।

महिलाएं करती है कई शाादियां

मेघालय में एक ऐसी अनोखी परंपरा है कि यहां की महिलाओं को जितनी शादी करनी हो वह कर सकती है। इतना ही नहीं, वह महिला चाहे तो शादी के बाद अपने पत‍ियों को ससुराल में ही रख सकती हैं।

ममेरे फुफेरे भाई बहन की शादी

छत्तीसगढ़ की धुरवा आद‍िवासी जनजात‍ि में कुछ अलग ही प्रथा है। यहां ममेरे फुफेरे भाई-बहन आपस में शादी करते हैं। और यदि कोई शादी के आए प्रस्ताव को ठुकराता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।

यहां बच्चा पैदा होने के बाद होती है शादी

राजस्थान के उदयपुर, सिरोही, पाली में लड़के और लड़कियां शादी से पहले एक साथ रहते है। और बच्चा पैदा करते है। अगर बच्चा पैदा नहीं होता है तो शादी नहीं होती है। और यदि बच्चा पैदा हो जाता है तो धूमधाम के साथ दोनों की शादी कर दी जाती है।

यहां मामा-भांजी में होती है शादी

दक्षिण भारतीय समाज में कुछ अलग ही परंपरा है। यहां सगे मामा-भांजी की शादी कर दी जाती हैं। यह एक तरह से प्रथा है, जिसके अनुसार मामा भांजी की शादी को शुभ माना जाता है। हालांकि इस प्रथा के पीछे जमीन-जायदाद को मुख्‍य वजह मानी जाती है। बताया जाता है कि बहन मायके से अपना हक नहीं मांगे इसलिए उसका भाई ही उसकी बेटी को शादी कर लेता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article