Sonu Sood: प्रदेश के नीमच जिले की इस बस्ती तक पहुंची सोनू सूद की मदद, 96 परिवारों को बांटी खुशियां...

Sonu Sood: प्रदेश के नीमच जिले की इस बस्ती तक पहुंची सोनू सूद की मदद, 96 परिवारों को बांटी खुशियां…

नीमच। कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद ने हजारों गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद की है। अभी भी सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने प्रदेश के नीमच तक गरीबों को मदद भेजी है। कोरोना काल में बेरोज़गारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की सोनू सूद ने मदद की है। दरअसल नीमच जिले की एकता बस्ती से एक उदय सिंह नाम के प्रतिभावान सिंगर एक टीवी चेनल के टेलेंट हंट प्रोग्राम में शामिल हुए थे। इस प्रोग्राम में सोनू सूद बतौर गेस्ट आए थे। इस शो के दौरान उदय सिंह ने अपनी बस्ती का हाल सोनू सूद को बताया था।

उदय ने कहा था कि कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के कारण बस्ती के लोग बेरोज़गार हो गए हैं। घरों में खाने के लिए राशन तक की व्यवस्था नहीं बची है। बस्ती के लोग रोज कमा कर रोज खाने वाले हैं। ऐसे लॉकडाउन के कारण उन्हें काम भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं राशन की भी किल्लत सामने आ रही है। उदय सिंह की बात सुनते ही सोनू सूद ने उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया था।

6 माह का राशन भेजा

वहीं सोनू ने वादा किया था कि एकता बस्ती में छह माह का राशन मुफ्त दिया जाएगा। सोनू सूद फाउंडेशन ने इस बस्ती में मदद भेजी है। यहां के 96 परिवारों को 51 किलो के हिसाब से 6 महीने का राशन दिया गया है। इस राशन में दाल, शक्कर, आटा मसाला सहित 51 किलो का किट है। इसमें 6 महीने काम में आने वाला सभी राशन शामिल है। बता दें कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी के इस विकराल समय में कई गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है। हजारों की संख्या में लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घरों तक भेजा है।

वहीं कई गरीबों की रहने खाने की व्यवस्था की है। यहां राशन पहुंचाने वाले सोनू के दोस्त पीयूष चोपड़ा ने बताया कि सोनू के कहने पर हम यहां राशन लेकर आए हैं। सोनू सूद हमेशा ऐसा काम करते आए हैं। पीयुष ने बताया कि उदय सिंह से सोनू सूद ने वादा किया था। इसके बाद अब राशन प्रदान किया गया है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password