मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बारिश के साथ गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बारिश के साथ गिर सकती है बिजली

रायपुर: एक बार फिर मौसम (Weather) का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभागने जशपुर (Jashpur), बिलासपुर (Bilaspur), कोरबा (Korba), जांजगीर (Janjgir), राजनांदगांव (Rajnandgaon) और गरियाबंद (Gariaban) के कुछ हिस्सों में तेज बारिश (Heavy Rain fall)की आशंका जताते हुए चेतावनी दी है।

बारिश  के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून द्रोणिका अमृतसर, अंबाला, बरेली, लखनऊ, गया, हजारीबाग, बंकोरा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। बुधवार की सुबह भी रायपुर (Raipur) समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। एक चक्रीय चक्रवाती खेरा घेरा पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 2.1 किलोमीटर ऊंचाई है पर स्थित है। इस वजह से आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

जून से अब तक 1097.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक कुल 1097.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2157 मि.मी. और सबसे कम सरगुजा में 756 मि.मी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article