/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/varsha.jpg)
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अनुसार, मुखर्जी नगर, फतेहपुरी, बुराड़ी, रोहिणी, नरेला और पश्चिम पटेल नगर सहित उत्तरी दिल्ली के 40 से अधिक स्थानों पर जलजमाव हो गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1293763033605394432
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कुल 41 स्थानों पर जलजमाव हुआ है। इसके अलावा शहर में आठ स्थानों पर इमारतों के हिस्से गिरने और सात स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर मिली है।
https://twitter.com/ANI/status/1293805498828034048
दक्षिणी दिल्ली में ओखला और मालवीय नगर के कुछ हिस्सों में रात भर हुई बारिश के बाद जलजमाव देखा गया। पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर और कई अन्य क्षेत्रों में पानी जमा होने की खबर है। दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम की अब तक की सबसे जोरदार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us