Heavy Rain Alert: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने किया अलर्ट; पानी में डूबी सड़कें

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ के हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Heavy Rain Alert: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने किया अलर्ट; पानी में डूबी सड़कें

हाइलाइट्स

  • देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश
  • कई राज्यों में सड़कों पर पानी भरा
  • खराब मौसम के कारण कई उड़ाने रद्द

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून ने दस्तक देती है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Alert) के कारण सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण यातायात जाम हो गया है। दूसरी ओर कुछ राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

मौसम की मार न सिर्फ सड़क (Heavy Rain Alert) मार्ग पर असर डाल रहे हैं, बल्कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट भी देरी से उड़ानभर रही हैं, तो वहीं कुछ उड़ाने खराब मौसम के कारण कैंसिल तक करनी पड़ रहीं हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने 26 जुलाई को कर्नाटक, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे सड़क मार्ग काफी प्रभावित हुआ है।

बारिश ने मुंबई की रफ्तार को किया धीमा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी मानसून (Heavy Rain Alert) की मार से अछूती नहीं रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई को पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई में अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसको लेकर यहां पर ऑरेंज अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी कर दिया है। मुंबई के अलावा पुणे में भी बारिश आफत बनकर बरस रही है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रफ्तार से भागने वाली मुंबई को बारिश ने थोड़ा धीमा कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार ने लोगों को जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

26-27 जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश

राजधानी दिल्ली का हाल मुंबई से बिल्कुल उलट है। आर्थिक राजधानी में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, तो वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश की आस दिल्लीवासी बेसब्री से लगाए बैठे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में 26-27 जुलाई को अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 27 जुलाई के बाद यहां पर तेज बारिश में कमी आ सकती है। आईएमडी के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ऐसा रहेगा देश का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ जिलेों में हल्की से भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत और ओडिसा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है।

ऐसा रहेगा आपके यहां का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, झारखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, राजस्थान के पश्चिमी भागों, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है।

ये भी पढ़ें-Physical Education Teacher: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां!

ये भी पढ़ें- Food Poisoning: मुरब्बा ने तबाह कर दिया हंसता-खेलता परिवार, 3 लोगों की ली जान; 2 लोग अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article