Heavy Rain Alert: 14 सितंबर तक भारी बारिश के अनुमान, आईएमडी ने जारी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

Heavy Rain Alert: 14 सितंबर तक भारी बारिश के अनुमान, आईएमडी ने जारी की भविष्यवाणी

कोलकाता। Heavy Rain Alert मौसम विभाग ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने जताए पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार से सोमवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल और 12 सितंबर से 14 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग ने 11 और 12 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।विभाग ने अगले 36 घंटों में पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। विभाग ने मछुआरों को शनिवार से सोमवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article