Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र-गुजरात में नहीं थमे बाढ़ के हालात, 24 घंटों में 99 ने तोड़ा दम

Heavy Rain Alert: देशभर में बारिश की अच्छी शुरूआत अब कई राज्यों में हो गई है वहीं पर महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश (Maharashtra-Gujrat Alert) से हालात बदतर हो गए है जहां पर गुजरात में नवसारी में पूर्णा नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
जानें महाराष्ट्र में बाढ़ से हालात
महाराष्ट्र में बारिश के असर ने अब बाढ़ का रूप ले लिया है जहां पर महाराष्ट्र में बारिश के चलते NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है और 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया।
0 Comments