Advertisment

Heavy Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदा नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ से डूबग्रस्त बने इलाके, जानें राज्यों के क्या है हाल

मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का असर बढ़ने लगा है जहां पर नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है तो वहीं पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए है।

author-image
Bansal News
Heavy Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदा नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ से डूबग्रस्त बने इलाके, जानें राज्यों के क्या है हाल

Heavy Rain Alert: देशभर में जहां पर बारिश का तेज दौर जहां पर जारी है वहीं पर कई राज्यों में बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का असर बढ़ने लगा है जहां पर नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है तो वहीं पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए है।

Advertisment

जानें क्या है राज्यों की बारिश

गुजरात- यहां पर बारिश से स्थिति खराब होती जा रही है जहां पर बनासकांठा में भारी बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश का आलम अब थमने लगा है वहीं पर कई इलाके अभी भारी बारिश की चपेट में है जहां पर भंडारा में भारी बारिश के चलते ज़िले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/2XlE-j35wxoAJBzi.mp4"][/video]

Advertisment

पंजाब: पठानकोट में भारी बारिश के कारण रंजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ा। ज़िला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

मध्य प्रदेश: छतरपुर में सुजारा बांध पर जलस्तर बढ़ने के चलते पानी धसान नदी में छोड़ा गया। प्रशासन अलर्ट पर है। यहां पर नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने। नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हर जगह हमारी टीम मौजूद है। अगर हालात खराब होंगे तो हम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करेंगे। 3 गांव के कुछ घरो में पानी घुसा है

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/UPNL-HWY7Sun463R.mp4"][/video]

Advertisment

सीएम शिवराज की अपील

यहां पर भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है जहां पर कहा कि,भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, अशोकनगर, गुना, सागर में विशेष तौर पर नर्मदा के कैचमेंट एरिया में मण्डला, डिण्डोरी से जबलपुर, हरदा, नर्मदापुरम से सीहोर और रायसेन तक काफी बारिश हुई। बारना, तवा और कोलार बांध के गेट खोलने पड़े। नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें