Heat Weather Update: फिर झुलसाएंगे लू के थपेड़ें, IMD ने जारी किया इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

राजधानी दिल्ली से लेकर कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार जाने लगा है। इसे लेकर ही मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है जिसमें बताया कि, आज देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहेगा।

Heat Weather Update: फिर झुलसाएंगे लू के थपेड़ें, IMD ने जारी किया इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Heat Weather Update: देशभर के हिस्सों में जहां पर गर्मी का तापमान बढ़ने लगा है वहीं पर राजधानी दिल्ली से लेकर कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार जाने लगा है। इसे लेकर ही मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है जिसमें बताया कि, आज देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहेगा।

जानिए आईएमडी का अलर्ट

आपको भारतीय मौसम विभाग ( IMD) की ओर से जारी अनुमान की जानकारी देते चले तो, यहां पर आज शनिवार 20 मई को राजधानी दिल्ली में लू का प्रकोप तेज हो गया है जिसमें दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए गए है। इसके अलावा राजस्थान में भी गर्मी का पारा आसमान पर गर्म हो रहा है जिसमें कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान जाहिर किया गया है।

जानिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश का मौसम

आपको मौसम के आधार पर बताते चले कि, उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा अल्मोड़ा में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के मौसम की जानकारी देते चले तो, उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है, शनिवार 20 मई को राज्य के कई जिलों में लू की वजह से येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में 45 डिग्री जाएगा पारा

आपको बताते चले कि, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,  बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कड़कने के साथ सामान्य बारिश होने के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गर्मी का पारा बढ़ने का अनुमान जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article