Advertisment

Heart Care in Winter: सर्दियों में हार्ट के मरीजों को नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को होता है नुकसान

author-image
Bansal news

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग रेड मीट खाना पसंद करते हैं। लेकिन, हार्ट से जुड़ी समस्याओं के मरीजों को रेड मीट खाने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे कोलेस्ट्रॉल की संभावना बढ़ सकती है। इससे हार्ट से जुड़े मरीजों को गंभीर समस्या होने का खतरा अधिक होता है। सर्दियों में नमकीन, आचार और ज्यादा नमक वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक होती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है।सर्दियों में गाजर का हलवा, लड्डू और जलेबी जैसे मीठे व्यंजनों का सेवन बढ़ जाता है। लेकिन, चीनी का अधिक सेवन हृदय पर बुरा प्रभाव डालता है और मोटापा, डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है।इस मौसम में शारीरिक गतिविधियों में कमी आती है। ऐसे में जब आप डेयरी प्रोडक्ट खाते हैं तो इससे फैट बढ़ता है। इससे शरीर के अंदरूनी अंगों के कार्यों पर दबाव बनता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें