Health Tips: शरीर में दिख रहे ये लक्षण हो सकते हैं किसी बड़ी बीमारी का संकेत, देर होने से पहले पहचानिए

हमेशा हेल्दी दिखने वाले लोग भी अंदर से बीमार हो सकते हैं। कुछ छोटे संकेत शरीर की अनहेल्दी स्थिति को दशति हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं ऐसे संकेत जो बीमारी होने से पहले दिखते हैं। सीने में दर्द केवल गैस नहीं, बल्कि हार्ट अटैक या हार्ट डिजीज का संकेत भी हो सकता है। बार-बार दर्द हो, तो डॉक्टर से मिलें। झुनझुनी होना सामान्य नहीं है। यह एनीमिया, डायबिटीज या नसों की बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसे हल्के में न लें।अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं, तो यह हाई या लो ब्लड प्रेशर, थायराइड या हृदय रोगों का संकेत हो सकता है। तुरंत जांच कराएं। अगर बिना मेहनत के या ठंड में भी बहुत पसीना आता है, तो यह थायराइड,हार्ट डिजीज, डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है।लगातार सुन्नता स्ट्रोक, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम या लाइम रोग का संकेत हो सकती है। बोलने में दिक्कत या धुंधला दिखाई दे, तो अलर्ट हो जाएं। अगर शरीर में सूजन बनी रहती है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन या एडिमा की समस्या हो सकती है। यह दिल की बीमारी से जुड़ी हो सकती है।लगातार थकान महसूस होना आयरन की कमी, थायराइड या लिवर-किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। एनर्जी की कमी को नजरअंदाज न करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article