Health Tips: पाचन तंत्र दोगुनी स्पीड से करेगा काम, फॉलो करें ये टिप्स
डाइजेशन सिस्टम शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। खराब डाइजेशन से गैस, कब्ज और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप पाचन को मजबूत बना सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, सीड्स और मछली को डाइट में शामिल करें। ये पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं और आंतों को हेल्दी रखते हैं। ज्यादा टेंशन से पेट की समस्याएं जैसे अल्सर, दस्त और कब्ज हो सकते हैं। ध्यान, योग और प्राणायाम से तनाव को कम करें और गट हेल्थ बेहतर बनाएं। भोजन को चबाकर और शांति से खाएं। इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ता और आंतें अच्छे से काम करती हैं। जल्दबाजी में खाना गट हेल्थ को खराब कर सकता है। अपनी डाइट में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर शामिल करें। ये पाचन को दुरुस्त रखते हैं, मल त्याग में मदद करते हैं। फाइबर के साथ-साथ भरपूर पानी पीना जरूरी है। पानी इंटेस्टाइन को हाइड्रेट रखता है, मल त्याग को आसान बनाता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालकर गट को क्लीन करता है। दही, छाछ, कांजी जैसे प्रोबायोटिक्स गट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं और गट की इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। अगर पेट की समस्या लंबे समय तक बनी रहे या एलर्जी हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।