Health Tips : अगर आपकी आंखों में भी होती है सूजन, जानें क्या हैं कारण -

Health Tips : अगर आपकी आंखों में भी होती है सूजन, जानें क्या हैं कारण

eyes care tips

नई दिल्ली। अक्सर देखा Health Tips गया है कि सोकर उठने के बाद हमारी आंखों में सूजन आ जाती है। दरअसल आंखों के आसपास की त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील होती है। जिस कारण उनके आसपास तरल पदार्थ इकट्ठा हो जाता है। या ऐसा पेरिऑर्बिटल एडिमा के कारण भी होता है।
यह एक सामान्‍य प्रक्रिया है। अगर आपके चेहरे पर भी कुछ ऐसे लक्षण दिख रहे हैं। तो खानपान और लाइफ स्‍टाइल में सुधार करके इस समस्‍या से बचा जा सकता है। ​जिसमें कुछ घरेलू उपाय भी हैं।

– कोल्‍ड कंप्रेस —Health Tips
इसमें आप बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े या रुमाल में रख लें। इस कपड़े को आंखों के आसपास धीरे धीरे घुमाकर सिकाई करें। कुछ ही देर में सूजन बैठ जाएगी।

– खीरे का उपयोग —
इस तकनीक का उपयोग बहुत होता है। इसमें सूजन को ठीक करने के लिए खीरा फायदेमंद होता है। खीरे के कुछ स्लाइस को फ्रिज में रख दें। उसके बाद करीब 15 मिनट के लिए इसे अपनी आंखों पर रखें। सूजन जल्‍द ही ठीक हो जाएगी।

— टी बैग्स —
– दो टी—बैग्स को पानी में भिगोकर फ्रिज में रख दें। ठंडा हो जाने के बाद इसे पलकों पर रखने से आंखों की सूजन कम होने लगती है।

– मेटल की चम्मच को कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। इसके बाद कुछ मिनट के लिए आंखों पर रखें। आंखों की सूजन कम हो जाएगी।

— पानी का सेवन —
– रोजाना 5-6 लीटर पानी पिएं। आंखों की सूजन की समस्‍या भी ठीक रहेगी।

( इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password