सत्तू छाछ पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो डाइजेशन को सुधारते हैं और एसिडिटी, कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। जो लोग दिनभर थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनके लिए सत्तू छाछ लाभदायक होती है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है। यह छाछ शरीर में प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और लू से बचाव होता है। इसलिए, इसे खासतौर पर दोपहर के समय पीने की सलाह दी जाती है। सत्तू छाछ बनाने के लिए दही, सत्तू पाउडर, भुना जीरा, पुदीना, धनिया, अदरक, सेंधा नमक और पानी मिलाकर तैयार किया जाता है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद बन जाती है।