Gum Massaging Brush: एम्स के डॉक्टर ने नीम और लौकी से बनाया गम ब्रश, दावा- 80 की उम्र तक दांत मजबूत रहेंगे

Gum Massaging Brush: बाज़ार के जंक फ़ूड और आर्टिफीशियल ड्रिंक्स की वजह से हमारे दातों को बहुत नुक्सान होता है.

Gum Massaging Brush: एम्स के डॉक्टर ने नीम और लौकी से बनाया गम ब्रश, दावा- 80 की उम्र तक दांत मजबूत रहेंगे

लेकिन इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दंत चिकित्सा विभाग ने गम मसाजिंग (मसूड़ों की मालिश करने वाला) ब्रश ईजाद किया है। इसे नीम की लकड़ी और लौकी के लुफ्फा से तैयार किया गया है।

गम मसाजिंग से नहीं होगी समस्या 

इससे मसूड़ों की की सफाई करने में आसानी होगी। वहीं मसूड़ों में सूजन आना और पायरिया जैसी बीमारी होने के चांस 80 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे। पायरिया के कारण जिन लोगों के दांत 40 साल में गिरने लगते हैं वे इस ब्रश के उपयोग से 80 साल तक दांत मजबूत रख सकेंगे।

home remedies to cure gum disease in hindi reasons for periodontitis disease - मसूड़ों में हैं सूजन या आ रहा है खून, राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे, लाइफस्टाइल न्यूज

डॉक्टर का दावा है कि दुनिया में अब तक जितने भी ब्रश बनाए गए हैं वे सभी दांतों के लिए बनाए गए हैं। यह पहला ऐसा ब्रश है जो मसूड़ों के लिए बनाया गया है। एम्स के डॉ ने बताया कि मसूड़े की बीमारी बढ़ने का मुख्य कारण ज्यादा मीठा और जंक फूड खाना, सही तरीके से ब्रश ना करना या कई बार खाना खाना होता है।

इससे मसूड़े की ब्लड सप्लाई कम हो जाती है। आए दिन इस तरह के मरीजों की संख्या एम्स में बढ़ रही थी। इसके लिए हमने यह ब्रश बनाया इसका सबसे पहले अपने परिवार और खुद पर उपयोग किया।

मात्र 2 से 10 रुपए होगी कीमत 

दुनिया में मुंह से संबंधित जो आम बीमारी हैं वो मसूड़े की बीमारी है। जिसमें मसूड़े से खून आना, सूजन, मुंह से दुर्गंध आना, दांतों का हिलना और दर्द होना शामिल है। इसका मुख्य कारण मुंह की साफ सफाई ठीक से नहीं करना होता है।

Senso Brush Oral Stimulator Professional Series-Chocolate Flavored | eBay

इस गम मसाजिंश ब्रश में प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल नहीं किया गया है जो कि आमतौर पर ब्रश में किया जाता है। बड़े सैंपल साइज के साथ रिसर्च करके जल्द ही इसको मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।

यह ब्रश आपको बाजार में 2 से 10 रुपए की कीमत में यह ब्रश उपलब्ध हो पाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article