स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाल-बाल बचे, सरकारी हेलीकॉप्टर का टूटा शीशा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाल-बाल बचे, सरकारी हेलीकॉप्टर का टूटा शीशा

रायपुर: सूरजपुर दौरे के दौरान आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज हेलीकॉप्टर से सूरजपुर दौरे पर जा रहे थे, इसी दौरान आसमान में हेलीकॉफ्टर के कांच में अचानक दरार आ गई। घटना के बाद से अचानक हलचल हो गई।

हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई। हेलीकॉप्टर से मंत्री सिंहदेव ग्राम धरसेढ़ी जाने निकले थे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि हेलीकॉप्टर का कांच फट गया था। हवा में हिल रहा था। लैंड करने के बाद पायलट ने उन्हें जानकारी दी।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी घटना की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि हेलीकॉप्टर का कांच फट गया था। हवा में हिल रहा था, लैंड करने के बाद पायलट ने उन्हें इसकी जानकारी दी। पायलट की तरफ कांच धीरे-धीरे फट रहा था। कांच में मकड़ी के जाल की तरह निशान बन गए थे, फिलहाल कोई हादसा नहीं हुआ है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password