Advertisment

Health: खाली पेट भूल कर भी न करें इन चीज़ों का सेवन, हो सकती है परेशानी

Health: खाली पेट भूल कर भी न करें इन चीज़ों का सेवन, हो सकती है परेशानी Health: Do not forget to consume these things even on an empty stomach, there may be trouble

author-image
Bansal News
Health: खाली पेट भूल कर भी न करें इन चीज़ों का सेवन, हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली।तेज भूख लगने पर हम हमेशा बिना सोचे समझे किसी भी चीज़ का सेवन कर लेते हैं। उस समय तो हमारी भूख मिट जाती है, लेकिन बाद में वही चीज़ हमारे स्वास्थ के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसी कई चीज़े हैं जिनका खाली पेट कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए। तो आईए जानते है ऐसे कौन से फल और सब्जियां जिनका खाली पेट कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए।

Advertisment

टमाटर
वैसे तो टमाटर कई औषधिक गुणों से भरपूर होता है, इसमें विटामीन-c की भरपूर मात्रा होती है लेकिन टमाटर का खाली पेट कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए। टमाटर की तासीर गर्म होती है और इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर में गर्मी की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही पेट में जलन और मुंह में छाले जैसी शिकायत उत्पन्न होने लगती हैं।

सेब और अमरूद

सर्दियों के मौसम में खाली पेट सेब का सेवन नहीं करना चाहिए इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। वहीं अमरूद का भी खाली पेट कभी सेवन नहीं करना चाहिए इससे पेट दर्द जैसी समस्यां उत्पन्न होती
हैं।

दही
दही कई सारे औषधिक गुणों से भरपूर होता है, लेकिन खाली पेट दही भूल कर भी नहीं खाना चाहिए इससे पेटसंबंधित कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है। जो कई बार तो हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

Advertisment

चाय
अक्सर देखा गया है लोग सुबर उठते ही साथ चाय का सेवन कर लेते हैं। लेकिन खाली पेट चाय का कभी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। खाली पेट चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या उत्पन्न होती है।

पनीर

कुछ लोगों को पनीर इतना पसंद होता है कि वह उसे कभी भी खा लेते हैं। वैसे तो पनीर में  पर्याप्त मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है लेकिन पनीर का सेवन खाली पेट कभी भी करना चाहिए।

खाली पेट सलाद से करें परहेज

सलाद सेहत के लिए भरपूर आहार माना जाता है। सलाद से पाचन में मदद मिलती है लेकिन सलाद का भूलकर भी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हार्टबर्न, गैस, एसिडिटी जैसी समस्यां उत्पन्न होती हैं।

Advertisment

खट्टे फल

खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है लेकिन खट्टे फलों का खाली पेट सेवन करने से हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। खट्टे फल ऐसिडिक होते हैं। इन्हें खाली पेट लेने से हार्टबर्न और गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें