Advertisment

Health Care Tips : अगर आप करते हैं नींबू का ज्यादा सेवन, तो हो जाएं सतर्क, हो सकते हैं ये नुकसान

author-image
Preeti Dwivedi
Health Care Tips : अगर आप करते हैं नींबू का ज्यादा सेवन, तो हो जाएं सतर्क, हो सकते हैं ये नुकसान

नई दिल्ली। वैसे तो नींबू का सेवन शरीर को Health Care Tips तंदरुस्त रखने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आपने इसका ज्यादा सेवन किया तो ये उल्टा आपकी सेहत बिगाड़ भी सकता है। इससे आपके दातों की चमक भी जा सकती है या फिर आप माइग्रेन के शिकार भी हो सकते हैं।

Advertisment

हम आपको बताते हैं ज्यादा नींबू खाने के नुकसान —

कई लोग इसका सेवन डिहाइड्रेशन रोकने और वजन (lemon) घटाने में अधिक करते हैं। लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती। वही नियम यहां भी लागू होता है। हम आपको बताते हैं ज्यादा नींबू खाने से क्या नुकसान होता है।

वरना जल्दी टूट जाएंगे दांत
नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड हमारे दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। ये इनेमल हमारे दांतों को मजबूती प्रदान करके गिरने से रोकने में मदद करते हैं। परंतु ज्यादा नींबू का सेवन इस इनेमल को नुकसान पहुंचाकर दांत खराब कर देता है।

हो सकती है माइग्रेन की समस्या (lemon)

नींबू में पाया जाने वाला टाइरामाइन सिरदर्द के लिए जुड़ा होता है। अन्य फलों की तुलना भरपूर में यह नींबू में अधिक मात्रा पाया जाता है। ज्यादा नींबू का सेवन आपको माइग्रेन की समस्या पैदा कर सकता है। यही कारण है कि सिरदर्द या माइग्रेन के मरीज को डॉक्टर नींबू पानी पीने के लिए मना किया जाता हैं। नींबू और खट्टे फलों में पाया जाने वाला टायरामाइन नामक पदार्थ दिमाग के लिए नुकसानदायक होता है।

Advertisment

पाचनतंत्र पर प्रभाव —
वैसे तो नींबू पानी को पाचनक्रिया दुरस्त रखने के लिए पिया जाता है। परंतु इसका अधिक सेवन पाचनतंत्र पर उल्टा प्रभाव डालने लगता है। इसमें पाया जाने वाला एसिड शरीर में भी एसिड की मात्रा बढ़ाने लगता है। जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने लगती है। सीने में जलन की समस्या होने पर नींबू पानी लेना ही नहीं चाहिए। इसके अलावा खाली पेट नींबू पानी पीने से बचें। अन्यथा आपको घबराहट और उल्टी भी हो सकती हैं।

और बढ़ा देगा मुंह में छाले की समस्या
अक्सर लोगा मुंह में छाले होने पर नींबू पानी का सेवन करने लगते हैं। जो सही नहीं है। गर्मियों में मुंह में छाले की समस्या आम बात है। पर इस समय आपकी यह आदत आपकी समस्या और भी बढ़ा सकता है।

( नोट — इस जानकरी को अपनाने के पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें।)

Advertisment

Lemon हेल्थ टिप्स Health Care Tips lemon Can be Dangerous for Health एसिडिटी दांतों को नुकसन नींबू पानी पाचनतंत्र पर असर मुंह में छाले सेहत का ध्यान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें