पढ़ाना छोड़कर क्लास में बच्चों से पैर दबवाती दिखीं हेडमास्टर, Video Viral
बच्चों को माता-पिता स्कूल इसलिए पढ़ने और लिखने के लिए भेजते हैं कि उनका भविष्य बनेगा, लेकिन जब इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं तो गुस्सा और अफसोस दोनों होता है। सोशल मीडिया पर एक महिला शिक्षिका कलैवानी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूल में बैंच पर लेटी हुई है और मासूम बच्चें से पैरों को दबा रहीं हैं। स्कूल में हेड मास्टर की ये हरकत काफी शर्मनाक के साथ गुस्सा दिला देने वाली है। ये घटना तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के मैवरिपट्टी प्राइमरी स्कूल की बताई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक शिक्षक का ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है। यह बच्चों के मानवाधिकारों का उल्लंघन है, इससे उनके मन पर बुरा असर डाल सकता है। इस मामले में हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us