Bijapur News: भैरमगढ़ थाना में हेड कॉन्‍स्‍टेबल रायफल कर रहा था साफ, अचानक खुद पर गोली चली; मौत

Bijapur News: भैरमगढ़ थाना में हेड कॉन्‍स्‍टेबल रायफल कर रहा था साफ, अचानक गोली चलने से मौत, एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था

Bijapur News

Bijapur News

Bijapur News: हेड कांस्टेबल के सर्विस रायफल से अचानक गोली चल गई। गोली जवान के सीने में लगी। जिसे घायल अवस्था में भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्‍ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।

यह घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। जब जवान रायफल साफ कर रहा था। तभी यह हादसा हुआ। एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि की कि भैरमगढ़ थाने में पदस्त हेड कॉन्स्टेबल सोनू हपका की मौत हो गई है।

एसपी ने जानकारी दी कि थाना भैरमगढ़ (Bijapur News) में पदस्थ प्रधान आरक्षक सन्नू हपका सर्विस रायफल की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान सुबह 9 बजे अचानक से थाने में गोली चलने की आवाज आई।

जहां थाने में मौजूद जवान जिस तरफ सन्‍नू हपका रायफल साफ कर रहा था, उसी ओर से आवाज आने पर दौड़े। पास जाकर देखा तो हेड कॉन्‍स्‍टेबल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: Bansal News No.1: BARC की रिपोर्ट में लगातार दूसरी बार बंसल न्‍यूज बना नंबर वन, 21.9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ शिखर पर

रायफल साफ करने पीछे गया था

जानकारी मिली है कि गोली से घायल जवान (Bijapur News) को इलाज के लिए भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरां ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक अवकाश के बाद 15 अगस्‍त 2024 को वापस लौटा था और थाने में आमद दी थी। इसके बाद 16 अगस्‍त 2024 को ROP ड्यूटी के लिए रायफल इश्यू कराई थी।

इस रायफल की सफाई करने वह थाने के पीछे गया। थाने के पीछे मेस है उसी तरफ गया था। सम्भवत: सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जवान के सीने में गोली लग गई। थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article