Flying Snake : आखिर पक्षियों की तरह हवा में कैसे उड़ते है ये सांप ? क्या आपने सोचा है देखिए और जानें इस खबर में

क्या आपने सांपों को सचमुच में उड़ते हुए देखा है नहीं तो दुनियाभर में सांप की लगभग तीन हजार प्रजातियां पाई जाती हैं।

Flying Snake :   आखिर पक्षियों की तरह हवा में कैसे उड़ते है ये सांप ?  क्या आपने सोचा है देखिए और जानें इस खबर में

Flying Snakes: अक्सर हमने सांपो को रेंगते हुए देखा है टीवी सीरियल नागिन हो या फिर फिल्मों में एनिमेशन के जरिए आपने सांपों को उड़ते या नाचते हुए तो देखा होगा क्या आपने सांपों को सचमुच में उड़ते हुए देखा है नहीं तो दुनियाभर में सांप की लगभग तीन हजार प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें उड़ने वाले सांपो की प्रजाति भी पाई जाती है जिसे देख आप डर जाओगे कि, कैसे इससे बचे। आइए जानते है।

3 फीट होती है सांपों की प्रजाति

आपको बताते चलें कि, वैज्ञानिकों के अनुसार, ये बहुत ज्यादा जहरीले तो नहीं होते हैं, लेकिन उड़ने के कारण लोगों में इनका खौफ बहुत ज्यादा होता है. वैज्ञानिकों ने साल 2020 में एक शोध किया, जिसमें उड़ने वाली प्रजाति पर हाई स्पीड कमरे लगाकर वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया. यह शोध पैराडाइस ट्री स्नेक या क्रिसोपेलिया पाराडिसी प्रजाति के सांपों पर किया गया। जो प्रजाति को सांपों की सबसे छोटी प्रजाति माना जाता है। जिनकी लंबाई करीब 3 फीट तक होती है. इस काले रंग के सांप पर हरी धारियां बनी होती हैं. ये पेड़ की एक शाखा से दूसरी शाखा तक उड़कर पहुंच जाते हैं। उड़ने वाले सांप हवा में उड़ने के लिए खास तरीके से हिलते हुए आगे बढ़ते हैं और हवा में S का आकार बनाते हैं. यह प्रक्रिया अनड्यूलेशन कहलाती है. शोधकर्ताओं ने यह भी पता लगाया कि इन सांपो के शरीर का पीछे का हिस्सा इनको हवा में धकेलने में काम करता है. इन्हे ग्लाइडिंग स्नेक (Gliding snake) भी कहा जाता है।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/MI7dQ3TblN-q2Gaa.mp4"][/video]

कहां पाए जाते है सांप 

उड़ने वाले सांप दक्षिण-पूर्व एशिया के अलावा श्रीलंका, दक्षिण चीन और फिलीपींस आदि जगहों पर पाए जाते हैं. भारत में भी ये सांप पाए जाते हैं इनके काटने का थोड़ा बहुत असर जरूर होता है.  ये मुख्य रूप से छिपकली, चूहे, चमगादड़, पक्षी वगैरह का शिकार करते हैं।

Image

देखें ये वीडियो

https://fb.watch/if5e6AcZvb/

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article