क्या आपने देखा है कभी सिंदूर का पौधा, इस फल में है सिंदूर, मांग में भरने पर नहीं होगा साइड इफेक्ट!
भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर करने के बाद यह मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुका है। यह अमूमन लाल, केसरी, नारंगी या फिर हल्के पीले रंग का होता है। करोड़ों महिलाओं की आस्था का प्रतीक सिंदूर का एक पौधा भी होता है। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। इस पौधा को Kamila Tree या Kumkum Tree कहा जाता है। इसमें जो फल निकलते हैं, उससे पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर बनता है। सिंदूर का यह पौधा अधिकतर साउथ अमेरिका में उगता है। इसका इस्तेमाल सिंदूर बनाने के अलावा लिपस्टिक, हेयर डाई, नेल पॉलिश जैसी चीजों में किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि एक बार में पौधे से करीब एक से डेढ़ किलो तक सिंदूर फल निकाल सकते है। जिसकी कीमत ₹400 प्रति किलो से ज्यादा होती है। इसे पीसकर सिंदूर बनाया जाता है। कई बार इसमें हल्दी, चूना सहित अन्य जड़ी बूटियां का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एकदम शुद्ध होता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।