चार दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें की पार, दुष्कर्म कर काट दी थी पीड़िता की जीभ, हुई मौत

नई दिल्ली। हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती थी जहां से सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिस 19 वर्षीय पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई, महिला के भाई ने मौत की पुष्टि की थी।हाथरस के DM ने जानकारी देते हुए कहा कि रात को करीब 12:45बजे शव लाया गया, मेरी पिता और बेटे से बात हुई थी और उन्होंने सहमति दी थी कि रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। करीब एक से सवा घंटे शव वाहन इनके घर पर खड़ा रहा और परिजन वहां पर उपस्थित थे(जब अंतिम संस्कार किया गया)। करीब 3बजे अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव डाल रहे थे
वही पीड़िता के भाई का कहना है कि हमने पुलिस को कहा कि हम सुबह अंतिम संस्कार करेंगे, ताकि और भी रिश्तेदार आ जाए लेकिन वे नहीं माने और हमें तुरंत अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे हो गए है और उसकी बॉडी खराब हो रही है आपको तुरंत करना चाहिए।
SIT अपनी रिपोर्ट 7 दिन में प्रस्तुत करेगी
उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस की घटना पर जांच हेतु तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है। SIT अपनी रिपोर्ट 7 दिन में प्रस्तुत करेगी।
जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं
हालांकि अलीगढ़ आईजी पीयूष मोर्डिया के एक बयान से बवाल मच गया । उन्होंने एक दिन पहले जानकारी दी थी कि सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं, रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
प्रशासन ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है कि (पीड़िता का) शव परिवार को दिया है या नहीं। यही सवाल बार-बार उठ रहा है कि जब मां-बाप यहां हैं तो शव कहां है? : हाथरस बलात्कार मामला, अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, सफदरजंग अस्पताल #दिल्ली pic.twitter.com/ZgAIpnzHvZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020
मां-बाप यहां हैं तो शव कहां
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है कि (पीड़िता का) शव परिवार को दिया है या नहीं। यही सवाल बार-बार उठ रहा है कि जब मां-बाप यहां हैं तो शव कहां है?
पीड़िता के सीटी स्कैन में गर्दन की हड्डियों में चोट थी। नस दबने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हाथ-पांव नहीं चल पा रहे थे। दो दिन बाद पूरा मामला बताने पर गायनेकॉलॉजिस्ट और फॉरेंसिक ने जांच कर पूरी रिपोर्ट CMO को जमा की: हाथरस गैंगरेप, जेएन अस्पताल के डॉक्टर, अलीगढ़ #यूपी pic.twitter.com/ml2KJs0Fss
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020
दिल्ली: हाथरस गैंगरेप मामले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/0sOJqJ87tF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020
सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं, रिपोर्ट की प्रतीक्षा है: हाथरस बलात्कार मामले पर पीयूष मोर्डिया, आईजी अलीगढ़ pic.twitter.com/KnQuwbin63
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020
पीड़िता को SC/ST एक्ट में 4,12,500 रुपये की राशि दी गई थी और आज बाकी राशि दी जाएगी, कुल 10 लाख की आर्थिक मदद दी जा रही है। फास्टट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी: प्रवीण लक्षकार, जिलाधिकारी हाथरस pic.twitter.com/FMOjMNZRhX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020
पीड़िता का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जा रहा
वही ASP हाथरस प्रकाश कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया था कि चारों अभियुक्तों की पहले गिरफ्तारी की जा चुकी है, 376 डी सेक्शन के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित धनराशि की पहली किश्त 4,12,500 रुपये पीड़िता के परिवारवालों के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। पीड़िता की मौत के बाद ASP हाथरस प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जा रहा है।
ये है मामला
उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक युवती के साथ उसके ही गांव के चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। चारों दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरिंदों ने पीड़िता की जीभ काट दी थी। हांलाकि अलीगढ़ आईजी पीयूष मोर्डिया ने जानकारी दी है कि सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं, रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
0 Comments