HARYANA: रावण दहन के दौरान जलता पुतला भीड़ पर गिरा, कई घायल

HARYANA: रावण दहन के दौरान जलता पुतला भीड़ पर गिरा, कई घायल

HARYANA: हरियाणा के यमुनानगर शहर में रावण दहन के दौरान बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रावण का 80 फुट ऊंचा पुतला जलने के दौरान अचानक ढह गया और नीचे खड़ी भीड़ पर आ गिरा। हादसे में कुछ लोग घायल बताए जा रहे है। जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

बता दें कि हरियाणा के यमुनानगर शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण के 80 फुट का पुतला जलाया गया था। लेकिन इस बीच हादसा हो गया। दरअसल, रावण का पुतले जलने के दौरान लोग उसमें से निकल कर नीचे गिर रहे उसके छोटे-छोटे टुकड़े बटोर रहे थे। तभी अचानक से रावण का जलता हुआ एक बड़ा हिस्सा लोगों पर जा गिरा। जिसमें कुछ लोग घायल बताए जा रहे है। देखें वीडियो...

https://twitter.com/ANI/status/1577659299987234818?s=20&t=KCx36bFE3ZY-LXLNjZ2Cvw

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article