Advertisment

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार और रविवार को, सभी तैयारियां पूरी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भिवानी, एक जनवरी (भाषा) हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) दो और तीन जनवरी को होगी। परीक्षा सही ढंग से कराने के लिए शिक्षा बोर्ड ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।

Advertisment

इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई ताकि यह पता लगाए जा सके कि वे सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ.जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में दो लाख 61 हजार 299 परीक्षार्थी शामिल होंगे, परीक्षा नकल रहित हो इसके लिए एक दिन पहले ही सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र पहुंचाए गए हैं।

Advertisment

उन्होंने बताया कि नकल रोकने के इरादे से पूरे प्रदेश में धारा-144 लगाई गई है, परीक्षा केंद्रों के पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी।

डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना का खतरा होने के कारण अंगूठे के निशान के बजाय आंखों की पुतली का स्कैन कर हाजिरी ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नकल रोकने के लिए बोर्ड ने 174 उड़न दस्ते बनाए है।

बोर्ड के मुताबिक दो जनवरी की पीजीटी की परीक्षा दोपहर बाद होगी जबकि तीन जनवरी को पीआरटी व टीजीटी की परीक्षा होगी।

Advertisment

भाषा सं. धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें