Haryana Politics Live Updates: नायब सैनी ने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, खट्टर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Haryana Politics Live Updates: नायब सैनी ने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, खट्टर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Haryana Politics Live Updates: नायब सैनी ने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, खट्टर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
हाइलाइट्स 
  • शपथ ग्रहण से पहले मनोहरलाल के पैर छुए
  • नायब सैनी ने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री बने
  • ओबीसी समाज से आते हैं नायब सैनी

Haryana Politics Live Updates: हरियाणा के 11 वें सीएम के तौर पर नायब सैनी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने से पहले उन्होंने पूर्व सीएम मनोहरलाल के पैर छुए।

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP) का गठबंधन लगभग टूट गया है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 11.50 बजे चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपनी पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया।

इसके बाद BJP विधायक दल की मीटिंग हुई, जिसमें नायब सैनी को नेता चुना गया।

https://twitter.com/ANI/status/1767433455481098500

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ओबीसी समाज से आते हैं। बीजेपी की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में ओबीसी वोटबैंक को फोकस करने की है. ऐसे में नायब सैनी को मुख्य मंत्री बनाना बड़ा कदम माना जा रहा है. वहीं पूर्व सीएम मनोहरलाल को बीजेपी करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

JJP लीडर दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार सुबह ही अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दीं। इसके बाद ही सियासी हलचल तेज हो गई।

   मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पूरी हरियाणा सरकार ने त्यागपत्र दे दिया है। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आज ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

   गठबंधन टूटा, पर भाजपा के पास बहुमत

हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से भाजपा के पास खुद के 41 MLA हैं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का भी उसे समर्थन हासिल है यानी भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।

   बीजेपी ने नहीं मानी दुष्यंत चौटाला की मांग

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कल रात बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी।  जिसमें बीजेपी ने जेजेपी की डिमांड नहीं मानी है।  जेजेपी एक रैली करके अपना रूख साफ करेगी।

   चंडीगढ़ में बीजेपी की अहम बैठक

अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ परिवेक्षक के तौर पर जा रहे चंडीगढ़ जा रहे हैं।  बीजेपी ने आज दोपहर बाद चंडीगढ़ में अहम बैठक बुलाई है।  जिसमें पंचायत मंत्री और टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली पहुंचे हैं।  हालांकि और कोई जेजेपी विधायक इस बैठक में नहीं है।  दुष्यंत ने भी अलग बैठक बुलाई है।

   हरियाणा विधानसभा का गणित

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं।  बीजेपी के पास 41, जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 विधायक हैं।  इसके अलावा निर्दलीय 7, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और 1 इंडियन नेशनल लोकदल का विधायक है।

विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 48 है।  7 निर्दलीय विधायकों में से 6 बीजेपी के साथ हैं।  गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी भी बीजेपी के साथ है।  यानी बीजेपी को कुल 48 विधायकों का साथ है, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article