Advertisment

हरियाणा पुलिस ने किसान समूहों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़, तीन जनवरी (भाषा) हरियाणा पुलिस ने दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों के एक समूह पर रेवाड़ी जिले के मसानी बांध के पास रविवार की शाम को आंसू गैस के गोले छोड़े।

Advertisment

किसानों ने बुधला सांगवारी गांव के पास पहले पुलिस बैरीकेड तोड़ डाले और फिर शाम में वे दिल्ली की तरफ बढ़ने लगे।

पुलिस ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के सर्विस लेन पर डेरा डाले हुए हैं।

किसानों का समूह जब मसानी बांध पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बांध पर पुलिस ने बैरीकेड लगा रखे थे।

Advertisment

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने फोन पर बताया, ‘‘हमने उन्हें (किसानों को) मसानी पर रोक दिया है।’’

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें