Haryana Cabinet Expansion: दो साल बाद हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता व देवेंद्र बबली ने ली मंत्री पद की शपथ

Haryana Cabinet Expansion: दो साल बाद हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता व देवेंद्र बबली ने ली मंत्री पद की शपथ Haryana Cabinet Expansion: took place after two years, Dr. Kamal Gupta and Devendra Babli took oath as ministers

Haryana Cabinet Expansion: दो साल बाद हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल गुप्ता व देवेंद्र बबली ने ली मंत्री पद की शपथ

Haryana Cabinet Expansion। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के एक-एक विधायक को इसमें शामिल किया। दो साल में किये गये दूसरे विस्तार में हिसार से भाजपा के विधायक डॉ. कमल गुप्ता और टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि बबली ने हिंदी में शपथ ली।

इस मौके पर खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अन्य मौजूद थे। दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 14 हो गयी, जोकि ऊपरी सीमा भी है। मंगलवार को हुए मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद, भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हैं और जजपा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री हैं, जबकि रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं।

अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को राज्य विधानसभा की 90 सीटों में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था। बाद में उसने जजपा के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं। भाजपा ने जजपा विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article