Haryana By Election 2021: ऐलनाबाद सीट पर दोपहर 1 बजे तक इतने फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट...

Haryana By Election 2021: ऐलनाबाद सीट पर दोपहर 1 बजे तक इतने फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट... Haryana By Election 2021: By 1 pm in Ellenabad seat, this percentage of voters cast their votes...

Haryana By Election 2021: ऐलनाबाद सीट पर दोपहर 1 बजे तक इतने फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट...

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अनुमानित 43.01 फीसदी मतदान हुआ है।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। इस सीट पर 1.86 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं।

मतदान के लिए कुल 211 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 121 को संवेदनशील और अत्यधिक संवदेनशील माना गया है। उपचुनाव में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें ज्यादातर निर्दलीय हैं। हालांकि इनेलो के अभय चौटाला, कांग्रेस के पवन बेनीवाल और भाजपा-जजपा के गोविंद कांडा को प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article