Hartalika Teej 2025 Puja Muhurat: हरतालिका तीज पर पूजा के लिए ये समय सबसे ज्यादा शुभ, लड़कियां जरूर करें ये काम

Hartalika Teej 2025 Puja Muhurat: हरतालिका तीज 2025 व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पावन पर्व अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।

Hartalika Teej 2025 Puja Shubh Muhurat puja method hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • हरतालिका तीज 2025: 26 अगस्त को होगा व्रत
  • अखंड सौभाग्य व पति की लंबी आयु हेतु रखा जाता है व्रत
  • पूजा मुहूर्त सुबह 5:56 से 8:31 बजे तक, जानें विधि

Hartalika Teej 2025 Puja Muhurat: सनातन परंपराओं में हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Vrat 2025) का विशेष महत्व है। यह व्रत अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2025, मंगलवार को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है और सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित कन्याओं के लिए भी बेहद खास माना जाता है।

हरतालिका तीज का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने कठोर तप और कठिन व्रत रखकर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। तभी से हरतालिका तीज व्रत को महिलाओं के लिए अत्यंत फलदायी और कल्याणकारी माना जाता है। विवाहित महिलाएं जहां इस व्रत को पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं उत्तम वर की कामना के लिए पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज 2025 पूजा मुहूर्त

पूजा का शुभ समय (Hartalika Teej Puja Muhurat 2025): सुबह 05:56 एएम से 08:31 एएम तक

पूजा अवधि: 2 घंटे 35 मिनट

हरतालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)

इस दिन स्नान के बाद महिलाएं नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार (Solah Shringar) करती हैं।

पूजा स्थल पर भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करें।

भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा चढ़ाएं और शिवजी को बेलपत्र, धतूरा व शमिपत्री अर्पित करें।

माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल आदि अर्पित करें।

इसके बाद हरतालिका तीज व्रत कथा (Hartalika Teej Vrat Katha) का पाठ करें या सुनें।

अंत में तीनों देवताओं की आरती कर भोग अर्पित करें।

हरतालिका तीज पर किए जाने वाले जरूरी कार्य

महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं।

भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को फूल, फल और सुहाग की सामग्री अर्पित करें।

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज पर कथा का पाठ या श्रवण करना अत्यावश्यक है।

Aaj Ka Rashifal 25 August: सिंह को अचानक धनलाभ के योग, कन्या को निवेश से फायदा, जानें कैसा होगा तुला और वृश्चिक का दिन ?

Aaj ka Rashifal 25 August 2025 Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope

25 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और अवसरों से भरा रहेगा। खासकर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi) और किसे किस क्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article