Khel Ratna Award: हरमनप्रीत को खेल रत्न अवॉर्ड, 30 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, पैरा एथलीट्स भी नवाजे जाएंगे

Khel Ratna Award: हरमनप्रीत को खेल रत्न अवॉर्ड, 30 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, पैरा एथलीट्स भी नवाजे जाएंगे

Khel Ratna Award

Khel Ratna Award: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इन पुरस्कारों में एक पैरा एथलीट को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा, पैरालिंपिक 2024 में शूटिंग में चार मेडल जीतने वाले सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश का एक कोच भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड की रेस में है।

यहां बता दें अभी कमेटी की ओर से पुरस्कारों का ऐलान नहीं हुआ है। संभावना है इनकी लिस्ट जल्द जारी होगी।

30 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी की बैठक हाल ही में आयोजित हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। सूत्रों के मुताबिक, 2024 में 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा, जिसमें 17 सामान्य श्रेणी के और 13 पैरालिंपिक खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाएगा।

ओलंपिक मेडलिस्ट सभी पैरालिंपिक खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

पैरालिंपिक 2024 में मेडल जीतने वाले सभी पैरा एथलीटों, जिन्हें पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला था, उन्हें इस बार इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत ने कुल 29 मेडल जीते थे, जिनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल थे।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीता

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा, हरमनप्रीत ने तीन बार FIH अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता है।

सुभाष राणा की कोचिंग में शूटिंग टीम ने पेरिस पैरालिंपिक में 4 मेडल जीते

पेरिस पैरालिंपिक में निशानेबाजी कोच सुभाष राणा की टीम ने चार मेडल जीते थे। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड, मनीष नरवाल ने एयर पिस्टल में सिल्वर और रूबिना फ्रांसिस एवं मोना अग्रवाल ने एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

नेशनल स्पोर्ट्स कमेटी

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज वी रामसुब्रण्यम की अध्यक्षता वाली नेशनल स्पोर्ट्स कमेटी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले, हॉकी टीम की पूर्व महिला कप्तान रानी रामपाल, बॉक्सिंग के ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह, स्पोर्ट्स कमेंटेटर जॉय भट्‌टाचार्य, पूर्व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी राहुल भटनागर, पैरा एथलीट गिरिराज सिंह, एथलीट राधा कृष्णन शामिल थे। इनके अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल, एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट, टैलंट ओलिंपिक पोडियम के सीईओ और युवा खेल मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी भी शामिल थे।

राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड

भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड दिए जाते हैं। जिसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह प्रमुख पुरस्कार- खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हैं। 2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई फिर बना चैंपियन, फाइनल में मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराया, पाटीदार की आतिशी पारी बेकार गई

पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए 26 खिलाड़ी

पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। वहीं, 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Record: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, नाजुक समय में जमाई फिफ्टी, बनाया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article