Jabalpur News: चार प्रहर के हवन के साथ संपन्न हुआ हरितालिका तीज व्रत, आज हुआ विसर्जन

Haritalika Teej 2023: पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला हरितालिका व्रत चार प्रहर के हवन के साथ संपन्न हुआ, आज हुआ विसर्जन

Jabalpur News: चार प्रहर के हवन के साथ संपन्न हुआ हरितालिका तीज व्रत, आज हुआ विसर्जन

Jabalpur News: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने पूरी श्रृद्धा भक्ति के साथ सोमवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। तो वहीं कन्याओं ने भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव—पार्वती का पूजन किया। चारों प्रहर की पूजा के बाद सुबह पूजन हवन का विसर्जन करके व्रत संपन्न हुआ।

घरों और मंदिरों में सजे फुलैरा

महिलाओं ने शाम को घर के पूजा स्थल पर चौक बनाया। उस पर पाटा रखकर भगवान शंकर और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित की। इसके बाद विधि विधान से पूजन किया। आठ बजे पहले प्रहर का हवन किया गया। इसके बाद भजन कार्यक्रम हुआ।

hartalika-teej-2023

भजनों के साथ रात्रि जागरण

इस व्रत में रात भर जागने का विधान हैं। दिनभर निर्जला व्रत के बाद रात को भी महिलाओं ने अपनी सामर्थ के साथ व्रत किया। इस व्रत में महिलाओं ने घरों में बंधे फुलेरों के दर्शन के लिए जाकर भजन किए। माता रानी के गीत गाए।

आज होगा व्रत का परायण

आज सुबह जलाशय में पूजन का विसर्जन करके व्रत का परायण किया गया। महिलाओं ने पूजन के बाद भगवान का प्रसाद ग्रहण करके व्रत का परायण किया। इसके बाद जो महिलाएं आज गणेश चतुर्थी व्रत रखती हैं। वे गणेश चतु​र्थी व्रत रखेंगी। हिन्दु पंचाग के अनुसार आज ही ऋषी पंचमी का व्रत किया जाएगा। महिलाओं द्वारा रजस्वला दोष से मुक्ति के लिए ये व्रत रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम, कोने-कोने से गूंजें गणपति बाप्पा के जयकारे

Jabalpur News: जबलपुर में छात्रावास में दूषित खाना खाने से 80 बच्चे बीमार, 8 की हालत गंभीर

Aditya-L1: सूर्य मिशन में पृथ्वी की कक्षा परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रिया की पूरी, इसरो ने दी ये जानकारी

Rishi Panchami 2023: ऋषि पंचमी आज या कल, जानें सही तिथि, कथा, पूजा विधि

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article