Harda News : चल गया “चाहत” पर बुलडोजर!

हरदा। अतिक्रमण और अवैध निर्माण के Harda News चलते हरदा नगर पालिका ने आज होटल चाहत पर कार्यवाही करते हुए JCB से होटल के आगे का हिस्सा गिरा दिया। आमजन इसे अवैध देह व्यापार से जोड़कर देख रही है। हरदा नगर पालिका ने सोमवार को शहर के होटल चाहत पर कार्यवाही करते हुए आगे का हिस्सा गिरा दिया। 2 अप्रेल को होटल चाहत से मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए होटल से 2 युवक ओर 2 युवतियो को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद होटल संचालक गजेंद्र सिंह राजपूत सहित 3 लोगो पर मामला कायम किया था।
आपको बता दें आमजन इस कार्यवाही को उसी प्रकरण से जोड़कर देख रही है। लेकिन प्रशासन इससे इंकार कर रहा है। प्रशासन की मानें तो इस होटल के संचालक ने 2004 से टैक्स जमा नही किया। साथ ही शासकीय भूमि की लीज भी समाप्त हो चुकी थी। संचालक द्वारा लीज रिन्यू नही कराने के कारण ये कार्यवाही की गई है।
0 Comments