Har Ghar Tiranga: इस लिंक से ऑनलाइन आर्डर करें तिरंगा, मिलेगी फ्री होम डिलीवरी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अब आप घर बैठे ही तिरंगा आर्डर कर सकते हैं। आपको पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाना होगा।

Har Ghar Tiranga: इस लिंक से ऑनलाइन आर्डर करें तिरंगा, मिलेगी फ्री होम डिलीवरी

Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा कर दी है कि इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएग। हर घर तिरंगा अभियान में डाकिया काफी मदद कर रहा है। अब आप घर बैठे ही तिरंगा आर्डर कर सकते हैं। तिरंगा ऑनलाइन आर्डर करने के लिए  आपको पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाना होगा।

इस अभियान को हर घर तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग भी पूरी शिद्दत से काम कर रहा है। डाक विभाग द्वारा इसकी डिलीवरी की जाएगी। डिलीवरी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऑफिसियल वेबसाइट से करें आर्डर

ऑफिसियल वेबसाइट epostoffice.gov.in यहां जाकर आपको हर घर तिरंगा अभियान पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको जितने तिरंगा खरीदना चाहते हैं वह चुनना होगा। बता दें कि अधिकतम आप 5 तिरंगा ही खरीद सकते हैं।

संख्या चुनने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसकी मदद से आप लॉग इन कर सकते हैं। पेमेंट आपको ऑनलाइन ही करनी होगी। कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा इसमें नहीं दी गई है।

डाकिया पहुंचाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान में डाकिया काफी मदद कर रहा है। इसी क्रम में तिरंगा की होम डिलीवरी सुविधा भी शुरू की गई है।

ऑर्डर करने के महज कुछ दिनों के भीतर तिरंगा आपके घर तक पहुंचा दिया जाएगा. एक तिरंगा की कीमत ₹25 रखी गई है।  कोई संस्थान चाहे तो वह एक साथ बड़ा ऑर्डर भी दे सकती है।

ये भी पढ़ें:

Realme 11 5G फ़ोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए इस फ़ोन की ख़ासियत

MP News: नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 20 पेटी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

Karnataka High Court: पति के काले रंग पर अपमानित करती थी पत्नी, जानिए क्या कहा कर्नाटक हाई कोर्ट ने

Samsung Galaxy F34 5G भारत में 20 हज़ार से कम कीमत में हैं उपलब्ध, इस दिन से शुरू हो सकती है डिलीवरी

SSC Exam Calendar 2023-24: एसएससी ने जारी किया संशोधित कैलेंडर 2023-24, जानें कैसे करें डाउनलोड

Har Ghar Tiranga, Independance Day, 15 August   

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article