Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, अमित शाह ने अपने आवास पर लहराया राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया।

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, अमित शाह ने अपने आवास पर लहराया राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया। शाह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।’’सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव के तत्‍वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है। इसका उद्देश्‍य सहभागी हिस्‍सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया था।उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डीपी’ में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है।

इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियानमें हिस्सा लेने का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें:

Weight Gain: अचानक एक हफ्ते में बढ़ जाए इतना वजन तो हो जाइए सावधान, पढ़ें विस्तार से पूरी रिपोर्ट

Haryana News: हरियाणा के नूंह में अब सुधर रहे हैं हालात, 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में दी जाएगी ढील

Punjab News: जालंधर में 70 फुट गहरी खाई में 24 घंटे से फंसा मजदूर, बचाव अभियान जारी

IND Vs WI: किंग की वजह से वेस्टइंडीज ने जीता पांचवां टी20, सीरीज पर कब्जा

X Golden Tick Removed: सीएम शिवराज समेत समेत कई बीजेपी नेताओं का ‘गोल्डन टिक’ हटा, पढ़ें विस्तार से

Weather Update Today: देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article