Happy Holi 2025 Wishes: रंगों के इस त्योहार को बनाएं और भी खास, अपने प्रियजनों को भेजें ये मैसेज, होली है!

Happy Holi 2025 Wishes: होली के मौके पर अपने प्रियजनों को होली विश करने के लिए अच्छे मैसेज सर्च कर रहे हैं तो ऐसे शायराना अंदाज में विश करें।

Happy Holi 2025 Wishes

Happy Holi 2025 Wishes: होली देशभर में मनाया जाने वाला लोकप्रिय त्योहार है। लोग अपनों को रंग लगाकर इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली 14 मार्च, शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन तो दुश्मन भी गले मिल कर गिले-शिकवे दूर कर लेते हैं और खुलकर रंग खेलते हैं। इस खास मौके पर जहां एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं, वहीं कई अपने प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए होली के प्यार भरे मैसेज भेजते हैं। यदि आप भी होली पर अपने प्रियजनों से दूर हैं और उन तक संदेश भेजना चाहते हैं, तो नीचे दी गई शायरियां और बधाई संदेश आपके लिए ही हैं।

अपने प्रियजनों को ऐसे करें होली विश 

Holi wishes

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

Holi wishes

प्यार के रंग से भरो पिचकारी,

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने न कोई जात न बोली,

सबको हो मुबारक हैप्पी होली!

Holi wishes

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली,

मुबारक हो आपको रंगों भरी होली!

Holi wishes

मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो,

रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया रहे,

गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार।

हैप्पी होली!

Holi wishes

चली पिचकारी, उड़ा गुलाल,

रंग बरसे नीले, हरे, लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

Holi wishes

फाल्गुन का रंग और भांग से जंग,

फिर भी मन में गूंजे तरंग,

कि खेलेंगे होली आपके संग!

होली की शुभकामनाएं!

Bhang Khane Ke Fayde: सिर्फ नशा ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है भांग, इन बीमारियों का कर सकता है जड़ से खात्मा

Bhang Khane Ke Fayde Health Benefits

Bhang Khane Ke Fayde, Health Benefits: भांग को अक्सर नशे से जोड़ा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भांग कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकती है? होली के त्योहार पर भांग का विशेष उपयोग किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे एक औषधि के रूप में भी देखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article