नई दिल्ली। कल यानि 13 जुलाई को गुरू Happy Guru Purnima 2022 पूर्णिमा त्योहार मनाया जाएगा। Guru Purnima Wishes Images Quotes 2022: आपको बता दें हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। जो इस बार 13 जुलाई को आ रहा है। पौराणिक मान्यता अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा पर देव महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इसे यानि गुरू पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।
इस दिन होती है वेद व्यास की पूजा —
आपको बता दें चूंकि इस दिन वेद व्यास जी का Happy Guru Purnima 2022जन्म हुआ था। इसी दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। ये तो सभी जानते हैं कि ये पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है।
वैसे तो गुरू के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होती लेकिन नारद पुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है।
गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर: , गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम: यानि गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं।
अगर आप भी अपने गुरु को गुरू पूर्णिमा पर आभार व्यक्ति करते हुए संदेश भेजना चाहते हैं तो ये रहे आपके लिए गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश…
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय.
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है…
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2022
गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण
गुरु पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं
माटी से मूरत गढ़े,सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु,भव से देता त्राण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!
गुरु पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं