/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/anuskha.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने हमसफर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली संग अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनीं रहती हैं। यह कपल अक्सर एक-दूसरे को लेकर कुछ बड़े राज खोलते रहते हैं जिसे लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। इस कपल की पहली मुलाकात किसी कॉमेडी फिल्म से कम नहीं है। आज अनुष्का के 33वें जन्मदिन पर हम बताएंगे कि कैसे विराट कोहली से मिलकर अनुष्का उनके प्यार में पड़ गईं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस एड जैसे ही टीवी पर आया लोगों के बीच इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे कोई राज है। हालांकि इन दोनों ने इस बारें में किसी से कुछ नहीं कहा।लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने विराट को लेकर कहा था कि वह पहली मुलाकात में मुझे घमंडी लगे थे लेकिन बाद में ये मेरा ख्याल गलत साबित हुआ।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का मुंबई आ गईं और मॉडलिंग शुरू कर दी। साल 2007 में उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। इस समय उन्होंने लक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की थी। साल 2008 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें शाहरुख खान उनके को-स्टार थे।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
सुर्खियों में रही लव लाइफ
बॉलीवुड में आने के बाद अनुष्का का नाम फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के को-स्टार रणवीर सिंह से जुड़ा, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद अनुष्का इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को डेट करने के चलते सुर्खियों में रहीं। 2017 में दोनों ने इटली के टस्कनी में सीक्रेट मैरिज कर सबको चौंका दिया था। विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सीक्रेट मैरिज की सारी प्लानिंग अनुष्का ने की थी। शादी के वेन्यू तक पहुंचने के लिए फेक आईडी का इस्तेमाल किया गया था ताकि किसी को कानों-कान शादी की खबर ना हो। यह आइडिया भी अनुष्का का ही था।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
अनुष्का शर्मा जन्मदिन
अनुष्का शर्मा का आज यानी 1 मई को जन्मदिन है। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। बैंगलुरु में पली बढ़ी अनुष्का ने आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। मां बनने के बाद ये अनुष्का का पहला बर्थडे है। इन दिनों वह अपनी न्यूबोर्न बेबी संग आपना मदरहुड इंजॉव कर रही हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us