हंसल मेहता ने कहा- कोई अज्ञात व्यक्ति फोन करके कर रहा है परेशान

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) फिल्मकार हंसल मेहता ने रविवार को दावा किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें तथा उनके परिवार को फोन करके परेशान कर रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस से इस मामले को देखने का अनुरोध किया।

मेहता ने ट्विटर पर पुलिस को टैग करके लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस, इस अज्ञात व्यक्ति ने बीती पूरी रात हमें लगातार परेशान किया। ट्रूकॉलर पर उसका नाम रोहित बताया जा रहा है। कृपया उस व्यक्ति को फटकार लगाएं और उचित कार्रवाई करें।’’

मेहता ने कॉलर का नंबर भी इस पर साझा किया।

इस पर, मुंबई पुलिस ने जवाब दिया, ‘‘आपको नजदीकी पुलिस थाने पर आधिकारिक शिकायत करनी होगी।’’

मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’’ तथा फिल्म ‘‘छलांग’’ पिछले साल रिलीज हुई थी।

भाषा

मानसी दिलीप

दिलीप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article