Advertisment

हैंडी स्लीप कैलकुलेटर आपको बताएगा कि आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए, जानिए उम्र के हिसाब से किसे कितना सोना चाहिए

हैंडी स्लीप कैलकुलेटर आपको बताएगा कि आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए, जानिए उम्र के हिसाब से किसे कितना सोना चाहिए Handy sleep calculator will tell you how many hours of sleep you should get, know who should sleep according to age nkp

author-image
Bansal Digital Desk
हैंडी स्लीप कैलकुलेटर आपको बताएगा कि आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए, जानिए उम्र के हिसाब से किसे कितना सोना चाहिए

नई दिल्ली। आपने एक विज्ञापन की टैग लाइन सुनी होगी "भाग-दौड़ भरी जिंदगी में थकना मना है"। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि आपका जीवन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, एक निश्चित समय के लिए सोना जरूरी है। हालांकि, आज के समय में वर्किंग प्रोफेशनल्स और न्यू पेरेंट्स के लिए पर्याप्त नींद ले पाना किसी टास्क से कम नहीं है। नींद की कमी के कारण हमेशा शरीर में सुस्ती बनी रहती है। साथ ही कई बीमारियों का भी खतरा रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमें कितनी नींद लेनी चाहिए, ताकि पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहे।

Advertisment

आप ले सकते हैं इस खास तकनीक की मदद

अगर आपको भी नींद न आने की समस्या है और आप ये जानना चाहते हैं कि कितनी नींद लेना आपे लिए जरूरी है, तो आज हम आपको एक खास तकनीक की मदद से बताएंगे कि किस उम्र के लोगों को कितनी नींद लेनी चाहिए। इस खास तकनीक का नाम है "हैंडी स्लीप कैलकुलेटर" । इस कैलकुलेटर में जैसे ही आप यह फीड करेंगे कि आपको सुबह कितने बजे उठना है, ये आपको बताएगा कि आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

इसे आप फोन में डाउनलोड कर सकते हैं

इस स्लीप कैलकुलेटर को इंटीरियर विशेषज्ञ हिलेरीज की टीम ने बनाया है। आप स्लीप कैलकुलेटर को अपने फोन में एप के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। एप आपके शरीर की 90 मिनट नैचुरल स्लीप साइकल के साथ आपके सोने के समय का निर्धारण करेगा। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि सुबह अलार्म बजने के बाद आप उठते हैं तो काफी सुस्त फील करते हैं और बिस्तर छोड़ने का भी मन नहीं करता, लेकिन अगर आप पर्याप्त नींद ले लें तो आप सुबह उठते समय हल्का फील करेंगे।

सोने के सही समय की जानकारी देगा कैलकुलेटर

इस कैलकुलेटर में आप सुबह जगने का समय जैसे ही फीड करेंगे यह आपको सोने का सही समय की जानकारी देगा। जैसे अगर आप सुबह 7 बजे जगना चाहते हैं तो फिर आपको रात में 9.46, 11.16 या फिर अगर आप देर रात तक जगने वाले हैं तो 12.46 पर सोना होगा। हिलेरीज की तारा हॉल ने बताया कि अच्छी नींद के लिए समय पर सोना और जागना दोनों जरूरी है। इस कैलकुलेटर में शरीर की प्राकृतिक क्रियाओं के हिसाब से ही नियम बनाए गए हैं। यानी कैलकुलेटर आपको बताएगा कि आपके जागने और सोने का सही समय क्या होना चाहिए।

Advertisment

आधे से ज्यादा लोग 8-9 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे

हाल ही में हुए एक रिसर्च के मुताबिक आधे से ज्यादा लोग 8-9 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे हैं। इनमें पुरूषों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में नींद पूरी न होने से आप सुस्त रहते हैं और ये सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। जब आप अच्छी नींद लेते हैं तो आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और दिन में काम करते समय आप ज्यादा फोकर कर पाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए कम से कम 10 मिनट का एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

किस उम्र के लोगों को कितनी नींद लेने चाहिए?

नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, नवजात बच्चे (0-3 महीने) को 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इसके बाद 4 से 11 महीने की उम्र के बच्चे को करीब 12 से 15 घंटे की नींद लेने की जरूरत होती है। वहीं 1 से 2 साल के बच्चे के लिए 11 से 14 घंटी की नींद की सलाह दी गई है. इसके साथ ही 3 से 5 साल की उम्र के बच्चों को 10 से 13 घंटों की नींद लेनी चाहिए।

इसके बाद 6 से 13 साल तक के बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे तक नींद और 14 से 17 साल के बच्चों के लिए 8-10 घंटे नींद लेने की सलाह दी गई है। 18 से 25 साल के युवाओं के लिए 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है। वहीं 26 से 64 साल के लोगों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी होती है। 65 साल से ऊपर के लोगों को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Advertisment
what causes sleep disorders what are the most common causes of sleep problems what are the 5 types of sleep disorders sleeping problems solutions sleeping disorder treatment sleep problems sleep disorders in adults Sleep Disorders Sleep Calculator Lack of Sleep common sleep problems circadian rhythm sleep disorder
Advertisment
चैनल से जुड़ें