हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को किया रिहा: बदले में इजराइल छोड़ेगा 250 फिलिस्तीनी कैदी, कुछ देर में ट्रम्प का संबोधन

Israel Hostages Released: हमास ने आज उन 20 इज़राइली बंधकों को अल-अक्सा कैदी अदला-बदली समझौते के तहत रिहा कर दिया है।

hamas-releases-list-of-20-israeli-hostages-gaza-exchange hindi news zxc


हाइलाइट्स

  • हमास ने 20 इज़राइली बंधकों की सूची जारी की
  • बंधक 7 अक्टूबर 2023 के हमले में अगवा हुए थे
  • अदला-बदली समझौते के तहत होंगे रिहा

Israel Hostages Released: गाजा में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए हमास ने अपने कब्जे में रखे सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। इन्हें दो चरणों में छोड़ा गया — पहले 7 और फिर 13 लोगों को। हमास ने इन सभी को अंतरराष्ट्रीय संगठन रेडक्रॉस के हवाले किया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से इजराइली सेना को सौंपा गया। इजराइल की ओर से पुष्टि की गई है कि सभी बंधक अब अपने देश वापस पहुंच चुके हैं।

Hamas releases all remaining Israeli hostages in Gaza, IDF confirms - ABC  News

हमास के कब्जे में अब कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं बचा है। संगठन ने यह भी घोषणा की है कि वह आज ही 28 इजराइली नागरिकों के शव इजराइल को सौंपेगा। इसके बदले में इजराइल ने 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इजराइली सेना ने कहा है कि इस अदला-बदली के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रिहाई के लिए नामित 20 इजराइली बंधक 

hamas-releases-list-of-20-israeli-hostages-gaza-exchange hindi news zxc

हमास ने जारी सूची में शामिल 20 इजराइली बंधकों के नाम इस प्रकार हैं:

बार अब्राहम कुपरस्टीन (Bar Kupershtein)

एवयातार डेविड (Evyatar David)

योसेफ हाइम ओहाना (Yosef-Chaim Ohana)

सेगेव कैल्फोन (Segev Kalfon)

अविनातान ओर (Avinatan Or)

एलकाना बुहबट (Elkana Bohbot)

मैक्सिम हेरकिन (Maxim Herkin)

निमरोद कोहेन (Nimrod Cohen)

मातन त्सांगावकर (Matan Zangauker)

डेविड कोन्यो (David Cunio)

एतान हॉर्न (Eitan Horn)

मातन एंग्रिस्ट (Matan Angrest)

एतान मोर (Eitan Mor)

गाली बर्मन (Gali Berman)

ज़ेव बर्मन (Ziv Berman)

ओमरी मीरन (Omri Miran)

अलोन ओहेल (Alon Ohel)

गाय गिलबोआ-डलाल (Guy Gilboa-Dalal)

रोम ब्रासलाव्स्की (Rom Braslavsky)

एरियल कोन्यो (Ariel Cunio)

ट्रम्प पहुंचे इजराइल, नेतन्याहू ने संसद में की तारीफ 

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को इजराइल पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। ट्रम्प जल्द ही इजराइली संसद (कनेसट) को संबोधित करेंगे।

संसद में बोलते हुए नेतन्याहू ने ट्रम्प की प्रशंसा करते हुए कहा — “आज का दिन इजराइल के इतिहास में यादगार रहेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प का नाम हमारी कहानी का अभिन्न हिस्सा बन गया है। उन्होंने इजराइल के लिए वह किया, जो इससे पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं किया।”

नेतन्याहू ने आगे कहा कि ट्रम्प व्हाइट हाउस में इजराइल के सबसे बड़े मित्र साबित हुए हैं।

रिहा हुए अलोन ओहेल से राष्ट्रपति हर्जोग ने की बातचीत

गाजा से रिहा हुए बंधकों में से एक अलोन ओहेल ने रिहाई के बाद इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और उनकी पत्नी मिकाएल हर्जोग से फोन पर बात की। राष्ट्रपति हर्जोग ने उनसे कहा — “पूरे इजराइल ने तुम्हारी सलामती के लिए प्रार्थना की थी। तुम्हारी रिहाई से पूरा देश खुश है।”

अलोन को दो साल पहले, जब वे 22 वर्ष के थे, नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से अगवा किया गया था। अब 24 साल के अलोन को संगीत का गहरा शौक है और वे तेल अवीव में जैज़ की पढ़ाई करना चाहते हैं। उनके परिवार ने उनके सम्मान में तेल अवीव के “हॉस्टेजेस स्क्वायर” पर एक पीला पियानो रखा था। राष्ट्रपति हर्जोग ने उन्हें आमंत्रित करते हुए कहा — “राष्ट्रपति भवन का पियानो तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।”

ट्रम्प को मिलेगा इजराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 

publive-image

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने घोषणा की है कि डोनाल्ड ट्रम्प को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान — प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा।
ट्रम्प से पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन (2013), बराक ओबामा (2013) और जो बाइडेन (2022) जैसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों को मिल चुका है।

Bhopal Consumer Forum: ओला स्कूटर पर कंज्यूमर फोरम सख्त, 69 हजार हर्जाना देने को कहा, जानें क्या हैं आपके अधिकार 

भोपाल में उपभोक्ता फोरम ने ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगातार तकनीकी खामियां आने पर कंपनी को उपभोक्ता को 69 हजार रुपए हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया गया है। यह मामला सलैया निवासी संगीता सेन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article